Dark Mode
Logo

तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति बनें शी जिनपिंग, अब होगा नए प्रधानमंत्री का एलान

Chinese President

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति बनें हैं। शुक्रवार को उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल का आगाज किया है। साल 2013 में जिनपिंग पहली बार चीन के राष्ट्रपति बनें, उसके बाद 2018 में जिनपिंग को दूसरा कार्यकाल मिला। जिसके बाद शुक्रवार को सालाना नेशनल पीपुल्स कांग्रेस में प्रतिनिधियों ने औपचारिक तौर पर शी जिनपिंग को सेंट्रल मिलिट्री कमीशन का चेयरमैन नियुक्त करने का एलान किया है।

 

अक्टूबर 2022 में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की 20वीं नेशनल कांग्रेस के दौरान शी जिनपिंग ने अपनी पार्टी पर अपना नियंत्रण मजबूत कर लिया था। जिसके बाद उन्होंने पार्टी के सर्वोच्च पदों पर अपने करीबियों की नियुक्ति की थी। अक्टूबर में सम्मेलन के बाद चीन की कम्युनिस्ट पार्टी अपने सर्वोच्चय पदों पर नियुक्ति करती है। जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री की नियुक्ति सबसे अहम होती है। शनिवार को प्रतिनिधि नए प्रधानमंत्री की नियुक्ति की मंजूरी देंगे। जिसके बाद सोमवार को शी जिनपिंग संसदीय मीटिंग खत्म होने के बाद अपना संबोधन देंगे, फिर प्रधानमंत्री का संबोधन होगा।

 

शुक्रवार को प्रतिनिधियों ने स्टेट काउंसिल के पुर्नगठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। यह चीनी सरकार की टॉप एग्जिक्यूटिव बॉडी है। इससे ये साफ हो गया है कि सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी आने वाले दिनों में अपना नियंत्रण और बढ़ाने वाली है। शी जिनपिंग का कद पिछले एक दशक में काफी तेजी से बढ़ा है। जिनपिंग कम्युनिस्ट पार्टी में साधारण कार्यकर्ता से आज वो  दुनिया के टॉप नेता बन गए हैं।   

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.