Dark Mode
Logo

अमृतपाल सिंह का गनर तेजिंदर सिंह गिरफ्तार, पंजाब की खन्ना पुलिस ने की कार्रवाई

पंजाब पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह के बॉडीगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तेजिंदर सिंह (गोरख बाबा) को गिरफ्तार किया है। वह अमृतपाल का खास है। गोरख बाबा पंजाब के खन्ना का रहने वाला है और अमृतपाल के साथ ही रहता था। उसे खन्ना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अमृतपाल सिंह अब तक पंजाब पुलिस की पकड़ से बाहर है। इस बीच ये आशंका जताई जा रही है कि वह महाराष्ट्र के नांदेड़ में छिपा हो सकता है, इसलिए महाराष्ट्र पुलिस को भी अलर्ट कर दिया गया है। 

 

अमृतपाल सिंह के गनमैन गोरख बाबा का नाम अजनाला पुलिस स्टेशन के पास हिंसा केस में भी है। डीएसपी पायल हरसिमरत सिंह ने बताया कि वह लंबे समय से अमृतपाल का गनमैन है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहता था, और अक्सर हथियारों के साथ वह सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करता था। खालिस्तान समर्थक के खिलाफ मलौद थाने में केस दर्ज किया गया है और उसपर 107/151 जैसी धाराएं लगाई गई है। डीएसपी पायल सिंह के मुताबिक गिरफ्तारी के दौरान गोरख बाबा के समर्थन में आए दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। उसपर शराब तस्करी का मामला भी दर्ज है, जिसमें वह पहले भी सजा काट चुका है। 

 

वहीं, वारिश पंजाब दे, के चीफ अमृतपाल सिंह छठे दिन भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है। उसकी कई तस्वीरें सामने आई है, जिसमें वह बाइक पर सवार और रेहड़ी पर सवार देखा गया है। अमृतपाल के फरार होने का कथित रूप से एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा गया है कि वह एक एसयूवी कार में बैठकर फरार हुआ है। 

 

अमृतपाल को लेकर पंजाब पुलिस को महाराष्ट्र के नांदेड़ में होने का शक है। इसलिए उसे पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस महाराष्ट्र पुलिस के साथ-साथ गुरुद्वारा सुरक्षा दस्ते को भी अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। उसके खिलाफ पंजाब पुलिस ने लुकआउट सर्कुलर जारी कर रखा है और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया है।

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.