Dark Mode
Logo

दिल्ली @ 40 डिग्री, उत्तर भारत में बारिश के बाद गर्मी का कहर

देश के कई राज्य गर्मी से झुलस रहे हैं। दिल्ली एनसीआर में भी हालात कुछ ऐसे ही हैं। यहां पिछले एक हफ्ते से चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है। इस हफ्ते गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग ने इस हफ्ते भी तापमान बढ़ने की आशंका जताई है। फिलहाल दिन का तापमान औसतन 42 डिग्री दर्ज किया जा रहा है, जबकि सुबह का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। 

 

मौसम विभाग ने सोमवार को भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली एनसीआर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान और मध्यप्रदेश जैसे राज्य भी भीषण गर्मी की चपेट में हैं। उत्तर प्रदेश में सोमवार को तापमान 38 डिग्री दर्ज किया गया है जो बढ़कर 40 डिग्री तक पहुंच सकता है। इसके अलाबा पंजाब में 39 डिग्री और राजस्थान में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

 

मई महीने के शुरुआती दौर में लगातार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली थी और ठंड मौसम का अहसास हो रहा था। लेकिन अब मौसम ने करवट बदल ली है लोगों को चिलचिलाती गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस हफ्ते के अंत में तापमान 42 डिग्री तक पहुंच सकता है। उत्तर भारत के कई राज्यों में गर्म हवाएं झुलसन बढ़ा रही है। हीट वेव के कारण तापमान और भी बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश में 15 से 17 मई तक लू चलने का अनुमान जताया गया है। 

 

कुछ राज्य ऐसे हैं जहां भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। स्काईमेट के मुताबिक मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा असम और मेघालय में भी हल्की बारिश हो सकती है।

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.