बीजेपी के निशाने पर राहुल गांधी, कहा- पीएम मोदी भारत को बनाना चाहते हैं विश्वगुरु, राहुल करते हैं बदनाम

- Post By The India Saga
कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिनों के अमेरिकी दौरे पर हैं। राहुल सैन फ्रांसिस्को के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स के बीच संबोधन देंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी के कई और कार्यक्रम शेड्यूल्ड हैं। अपने दौरे के पहले दिन राहुल गांधी ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीयों से मुलाकात की। उन्होंने यहां भारत जोड़ो यात्रा, देश के राजनीतिक हालात, मोदी सरकार के काम काज के तरीकों पर बात की। राहुल के बयानों पर केंद्रीय मंत्रियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी के एक नेता ने कहा कि राहुल चीन- पाकिस्तान के प्रवक्ता जैसी बात करते हैं।
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी देश का अपमान करने में कहां पीछे रहते हैं। वह भारत को राष्ट्र नहीं बल्कि राज्यों का संघ मानते हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर विदेश में जाकर वह क्या पाना चाहते हैं। उनकी कोशिश तो पीएम मोदी के अपमान करने की होती है। लेकिन देश का ही अपमान कर बैठते हैं। राहुल गांधी हमेशा देश की बढ़ती साख को विदेश में जाकर गिराने की कोशिश करते हैं।
वहीं केंद्र में अल्पसंख्यक मंत्री रहे मुख्तार अब्बास नकवी ने भी राहुल गांधी को घेरा। नकवी ने गांधी परिवार को घमंडी घराना करार दिया और कहा कि जब दुनिया में भारत की धमक बढ़ती है तो इस घोंचू घरोंदे की सनक बढ़ जाती है। राहुल भारत के खिलाफ सुपारी लेकर विदेश जाते हैं। राहुल गांधी ने अपनी स्पीच में 80 के दशक वाले भारत का जिक्र किया, जिसपर नकवी ने कहा कि तब देश में आतंकवाद, हिंसा का बोलबाला था। इन्हें डाइजेस्ट नहीं हो रहा है कि मोदी ने इन्हें खत्म कर दिया है।
बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि, अगर राहुल गांधी विदेश जाकर भारत को अपमानित करेंगे तो विदेशी निवेश कैसे आएगा। देश में पार्टियां अलग हो सकती है लेकिन सीमा के बाहर जाने पर सब एक हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री देश को विश्वगुरू बनाना चाहते हैं, तो दूसरी तरफ ये (राहुल गांधी) देश को बदनाम करते हैं। देश के भीतर की राजनीति समझ आती है, लेकिन विदेश में वह चीन और पाकिस्तान के प्रवक्ता जैसी बात करते हैं।
आपको बता दें कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी 10 दिनों की यात्रा पर मंगलवार शाम अमेरिका पहुंचे हैं। अमेरिका में राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में उन्होंने कहा कि इसे रोकने के लिए पुलिस, संस्थाओं का इस्तेमाल हुआ लेकिन यात्रा नहीं रुकी।
Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Comment / Reply From
You May Also Like
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!