Dark Mode
Logo

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल, किरेन रिजिजू की जगह अर्जुन राम मेघवाल बनें केंद्रीय कानून मंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में गुरुवार को बड़ा फेरबदल किया गया। कानून मंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे किरेन रिजिजू का मंत्रालय बदल दिया गया है। उनकी जगह अब अर्जुन राम मेघवाल को कानून और न्याय मंत्रालय का राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया है। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति ने ये फैसला किया है।  

 

किरेन रिजिजू से पहले जुलाई 2021 तक रविशंकर प्रसाद कानून मंत्री थे लेकिन उनका भी इसी तरह से कानून मंत्रालय छिना गया था। कानून मंत्री के तौर पर रिजिजू के कार्यकाल में जजों की नियुक्ति के मुद्दे पर उनके और न्यायपालिका में टकराव की खबरें अक्सर सुर्खियां बटोर रही थी। रिजिजू शीर्ष न्यायपालिका में जजों की नियुक्ति वाले कलीजियम सिस्टम पर सार्वजनिक तौर पर तीखे हमले करते रहे हैं। वह इसे अपारदर्शी सिस्टम बताते हुए आलोचना करते हैं। 

 

अर्जुन राम मेघवाल राजस्थान से आते हैं। वह बीजेपी के बड़े दलित चेहरों में से एक हैं। वह अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही राजस्थान में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव होने है। उन्हें कानून मंत्रालय जैसी अहम जिम्मेदारी दिए जाने को राजस्थान साधने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा सकता है।

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

You May Also Like

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.