Dark Mode
Logo

राहुल गांधी के लंदन वाले बयान पर बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का वार, कहा- माफी मांगनी ही होगी।

राहुल गांधी

राहुल गांधी के लंदन में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी लगातार मुखर है। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि, राहुल गांधी को सदन में माफी मांगनी ही होगी। नड्डा ने राहुल गांधी पर आरोप लगाया कि कांग्रेस नेता देश के खिलाफ काम करने वाले स्थाई टूलकिट बन गए हैं। बीजेपी अध्यक्ष नड्डा ने कहा कि कांग्रेस नेता भारत के आंतरिक मामलों में विदेशी ताकत से हस्तक्षेप करने की मांग करते हैं इसके लिए माफी मांगनी होगी।  

 

जेपी नड्डा ने कहा कि भारत विरोधी ताकतों को हमेशा से दृढ़ भारत, उसके मजबूत लोकतंत्र और निर्णायक सरकार से समस्याएं रही है। उन्होंने कहा कि विदेशी धरती पर भारत में लोकतंत्र की स्थिति की आलोचना करके अमेरिका और यूरोप से हस्तक्षेप की मांग करके राहुल गांधी ने देश की संप्रभुता पर हमला किया है। नड्डा ने कहा कि लोगों से बार-बार अस्विकार किए जाने के बाद राहुल गांधी भारत के खिलाफ काम करने वाले स्थाई टूलकिट बन गए हैं। 

 

जेपी नड्डा ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर ब्रिटेन में भारत, उसकी संसद और उसकी लोकतांत्रिक रूप से चुनी हुई सरकार के साथ-साथ लोगों के अपमान का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन एक ऐसा देश है जिसने भारत पर लंबे समय तक शासन किया है। नड्डा ने कहा की राहुल गांधी ने विदेशी धरती पर जो किया है उससे देश के खिलाफ काम करने वालों को मजबूती मिली है। जबकि कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे। इसके साथ ही कांग्रेस ने कहा कि, वो सत्ता पक्ष के तमाम सवालों के जवाब देने के लिए तैयार हैं। इसके लिए संसद में बोलने की अनुमति मांगी है। 

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

You May Also Like

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.