Dark Mode
Logo

सदस्यता खत्म होने के बाद राहुल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- भारत की आवाज के लिए लड़ रहा हूं, हर कीमत चुकाने को तैयार हूं।

राहुल गांधी

संसद की सदस्यता खत्म होने के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपनी पहली प्रक्रिया दी। राहुल गांधी ने ट्वीटर के जरिए कहा कि, मैं हर कीमत चुकाने के लिए तैयार हूं, भारत की आवाज़ के लिए लड़ रहा हूं। दरअसल मानहानि मामले में गुजरात की सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को दो साल की सजा सुनाई है, जिसके बाद शुक्रवार को राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता खत्म हो गई है। राहुल गांधी के ट्वीट के बाद उनकी बहन प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट कर मोदी सरकार पर अपनी नाराजगी जताई।

 

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि राहुल गांधी की अगुआई में चलाई गई भारत जोड़ो यात्रा की लोकप्रियता की वजह से सत्ताधारी पार्टी घबरा गई है। जिसके कारण विपक्षी पार्टी के नेताओं पर लगातार एक्शन लिया जा रहा है। राहुल गांधी पर एक्शन के बाद विपक्ष एक बार फिर लामबंद हो गया है। कांग्रेस समेत विपक्षी पार्टियों के कई नेताओं ने राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने को लेकर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, आप संसद में नेहरू सरनेम का जिक्र करते हैं तो आप पर एक्शन नहीं लिया जाता है। 

 

दरअसल राहुल गांधी ने साल 2019 के लोकसभा के दौरान एक चुनावी रैली के दौरान कहा था कि, आखिर सभी चोरों का सरनेम मोदी कैसे हो सकते हैं। राहुल गांधी के इस बयान को लेकर गुजरात बीजेपी के नेता पूर्णेश मोदी ने कांग्रेस नेता के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था। पूर्णेश मोदी ने दलील दी कि राहुल गांधी के बयान के उनके समाज केक लोगों की मानहानी हुई है।

 

इसके बाद कोर्ट ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया था, मामले की सुनवाई हुई और आगे भी बढ़ी। राहुल ने कहा भी था कि, उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाया था। इस बयान के पीछे किसी तरह की  कोई मंशा नहीं थी। इस पर सुनवाई के दौरान कोर्ट ने राहुल गांधी को दोषी पाया और दो साल की सजा सुना दी। 

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

You May Also Like

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.