Dark Mode
Logo

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा का पहलवानों को समर्थन, लिखा इमोशनल ट्वीट

देश के पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और अभिनव बिंद्रा ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रही महिला पहलवानों के प्रति समर्थन जताते हुए न्याय सुनिश्चित करने के लिए त्वरित कार्यवाई की मांग की है। इन स्टार खिलाड़ियों की प्रतिक्रिया ऐसे समय में आई है जब भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराने के बजाय अपने विरोध प्रदर्शन में उतरे पहलवानों की आलोचना की थी। 

 

क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने लिखा, बहुत दुख की बात है कि हमारे चैंपियंस, जिन्होंने देश का बड़ा नाम किया है, झंडा लहराया है, हम सबको इतनी खुशियां दी है, उन्हें आज सड़क पर आना पड़ा है। बड़ा संवेदनशील मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उम्मीद है खिलाड़ियों को न्याय मिलेगा। वहीं एथलेटिक्स में भारत के लिए पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचने वाले नीरज चोपड़ा ने कहा कि पहलवानों को न्याय के लिए सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ा जो आहत करने वाला है। 

 

नीरज चोपड़ा ने ट्वीट कर लिखा, हमारे खिलाड़ियों को न्याय की मांग करते हुए सड़कों पर देखकर मुझे दुख होता है। उन्होंने हमारे महान राष्ट्र का प्रतिनिधित्व करने और हमें गौरवान्वित करने के लिए कड़ी मेहनत की है। एक राष्ट्र के रूप में हम प्रत्येक व्यक्ति, चाहे वह खिलाड़ी हो या कोई और, की अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए जिम्मेदार हैं। जो हो रहा है वह कभी नहीं होना चाहिए। 

 

वहीं अभिनव बिंद्रा ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में ट्वीट करते हुए लिखा, एक खिलाड़ी के रुप में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए हम हर दिन कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन यह देखना दुखद है कि भारतीय कुश्ती प्रशासन में उत्पीड़न के आरोपों के खिलाफ हमारे खिलाड़ी को सड़कों पर विरोध करना जरूरी लग रहा है। जिन खिलाड़ियों ने पहलवानों के प्रदर्शन का समर्थन किया है उनमें दिग्गज क्रिकेटर कपिल देव और शीतकालीन ओलंपिक में 6 बाद देश का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवा केशवन भी शामिल है।

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.