बीजेपी नेता विजय सिन्हा का बिहार सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- निवेशकों का बिहार से हो रहा है पलायन

- Post By Gandharv
बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि, महागठबंधन सरकार में अपराध उद्योग तेजी से फल फूल रहा है लेकिन इस अपराध उद्योग के कारण असली उद्योग हाशिए पर चले गए हैं। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि इस महागठबंधन की सरकार में ना तो कोई निवेशक आएंगे, ना ही कोई उद्योग लगेगा और ना ही किसी को कोई रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन कुशासन में तब्दील हो गया है। बिहार में अब अपहरण, रंगदारी, वसूली जैसे उद्योग ही राज्य के मुख्य उद्योग बन गए हैं। जिसके कारण निवेशक के साथ-साथ आम जनता भी पलायन को मजबूर हो गई है।
बीजेपी नेता विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि, एनडीए सरकार के दौरान बिहार में उद्योग का शानदार माहौल बन गया था। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में देश के अलग- अलग हिस्सों से निवेशक बिहार में उद्योग लगाने के लिए आगे आ रहे थे। पिछली सरकार में तात्कालीन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के अथक प्रयास से बिहार में 17 इथेनॉल प्लांट की स्थापना की स्वीकृति मिली थी। लेकिन कुर्सी के मोह में नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बना ली और अपराधियों, भ्रष्टाचारियों से समझौता कर लिया। जिसका परिणाम सदन में भी दिखा, खुद उद्योग मंत्री ने माना की, राज्य से इथेनॉल निवेशक पलायन कर गए।
नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले 7 महीनों में बिहार में जिस तरह से अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। राज्य के दूसरे हिस्सों और राजधानी में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है जिसके कारण राज्य में मुश्किल से बना उद्योग का माहौल बिगड़ गया है। निवेशक राज्य से पलायन करने को मजबूर हो गए हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में बजट 2023-24 में भी उद्योग बजट नहीं बढ़ा है। जबकि राज्य में उद्योग प्रोत्साहन नीति की जरूरत के हिसाब से इसमें काफी बढ़ोतरी की गुंजाइश थी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार में अपराधियों और भ्रष्ट पदाधिकारियों को संरक्षण देकर उनके माध्यम से उद्योग लगाने वालों का शोषण किया जा रहा है जो गलत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा बिहार सरकार की मंशा नहीं है कि राज्य में रोजगार के अवसर बढ़े और युवाओं का पलायन रुके।
Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Comment / Reply From
You May Also Like
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!