Dark Mode
Logo

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा क्यों हैं चर्चा में, जानिए पूरी स्टोरी

राघव चड्ढा

आप आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद  राघव चड्ढा आए दिन चर्चाओं में बनें रहते हैं। इस बार राघव चड्डा के सुर्ख़ियों में आने की एक खास वजह है। उनका बॉलीवुकड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा के साथ डिनर डेट पर जाना। गुरूवार को राघव और परिणीति मुंबई के गोरेगांव के वेस्टिन होटल मेंक साथ डिनर करते देखा गया था। अगले दिन शुक्रवार को भी दोनों ने बांद्रा के एक रेस्टोरेंट में साथ लंच किया। अब राघव और परिणीति चोपड़ा को लेकर कई तरह के कयास लगाए जानें लगे हैं।

 

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा को ब्लैक कलर के आउटफिट में मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया। उनके साथ आम आदमी पार्टी के बड़े नेता राघव चड्ढा भी थे। जब दोनों रेस्टोरेंट से बाहर आए, मीडिया ने फोटोज क्लिक करने के लिए उन्हें घेर लिया, लेकिन दोनों ने साथ में पोज नहीं दिया और आगे बढ़ गए हालांकि परिणीती ने कुछ फोटोज अकेले क्लिक करवाईं। दोनों के डेट करने की अभी कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है वह सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।



क्या है राघव चड्ढा का एजुकेशनल बैकग्राउंड:

 

राघव चड्ढा 2012 में आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े थे, चड्ढा ने अपनी स्कूली पढाई मॉडर्न स्कूल बाराखम्बा रोड दिल्ली के स्कूल से पूरी की है। जिसके बाद उन्होंने 2009 में श्री वेंकटेश्वर कॉलेज दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स से अपनी ग्रेजुएशन की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने साल 2011 में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया, दिल्ली से चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री भी प्राप्त की। जिसके बाद उन्होंने EMBA (Executive Master of Business Administration) के सर्टिफिकेशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स में गए और कोर्स पूरा किया।



राजनीति से पहले और भी करियर:

 

बता दें कि राघव चड्डा न केवल राजनीती में बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं। हाल ही में 27 मार्च 2022 को हुए लैक्मे फैशन वीक के फैशन शो में रैंप वॉक किया था। चड्ढा ने डिजाइनर पवन सचदेव के शो में हिस्सा लेकर उनके द्वारा डिज़ाइन की गयी ड्रेस भी पहनी थी। चड्डा को स्टाइलिश पॉलिटिशियन ऑफ़ दि ईयर 2021 का अवार्ड  भी मिल चुका है।



कब हुई थी दोनों की मुलाक़ात:

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा दोनों ने लंदन से पढाई की हैं। वो काफी समय से दोस्त हैं। वो दोनों सोशल मीडिया पर एक दूसरे को काफी वक़्त से फॉलो भी करते हैं। फ़िलहाल परिणीति चोपड़ा सिंगल हैं, और किसी को भी डेट नहीं कर रही हैं। वहीं चड्ढा भी 34 साल की उम्र में सिंगल हैं। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। वहीं पर दोनों की मुलाकात हुई थी।

 

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From

SHOW MORE

OR BROWSE A CATEGORY:

NEWSLETTER.

Sign up to receive email updates on news from our speakers, interviews and events.