Dark Mode
Logo

भारतीय उच्चायोग की बढ़ाई गई सुरक्षा, चंद घंटे में लाइन पर आ गया ब्रिटेन

भारत की डिप्लोमेसी अब बदल गई है, मुंह पर जवाब देता है भारत। चुपचाप बैठने की उसकी पुरानी आदत बदल चुकी है। आप समझ सकते हैं भारत ने ब्रिटेन को चंद घंटों में लाइन पर ला दिया। मोदी सरकार के कड़े एक्शन का असर लंदन तक दिखाई दिया। लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर सुरक्षा पहरा बढ़ा दिया गया है। दरअसल खालिस्तानी समर्थकों ने एक बार फिर से भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन करने की योजना बनाई थी। ब्रिटेन ने यह कदम भारत की कार्यवाई के तुरंत बाद उठाया। 

 

नई दिल्ली में ब्रिटिश एम्बेसी के बाहर से अधिकारियों ने बैरिकेट्स हटा दिए थे। इसे भारत की नाराजगी करने के तौर पर देखा जा रहा था। दरअसल तीन दिन पहले लंदन में भारतीय उच्चायोग में प्रदर्शन ने ब्रिटेन की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए थे। यह एक तरह से ब्रिटेन की नाकामी थी। लेकिन भारत ने  जैसे ही ब्रिटेन को उसी के अंदाज में जवाब दिए, उसकी अक्ल ठिकाने आ गई। इससे पहले भी रूस और यूक्रेन के मामले पर विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने यूरोप को आईना दिखाया था। ब्रिटेन में बैठकर उन्होंने साफ कर दिया था कि, भारत की प्राथमिकताएं यूरोप तय नहीं कर सकता है। जो समस्या अमेरिका और यूरोप की है जरूरी नहीं है कि यही समस्याएं दुनिया की भी हो। 

 

दरअसल 19 मार्च को खालिस्तान समर्थकों ने लंदन में भारतीय उच्चायोग में घुसने की कोशिश की थी। उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन किया था, भारतीय तिरंगे को हटाने का प्रयास किया था। जिसका भारत ने तीखा विरोध किया था। इस घटना के बाद भारत ने भी ब्रिटेन की सरकार को तबियत से जवाब दिया। खालिस्तान समर्थक दूसरी बार लंदन में भारतीय उच्चायोग पर प्रदर्शन करने वाले थे। इस खबर के बाद भारत ने नई दिल्ली में ब्रिटिश उच्चायोग से बैरिकेट्स हटा लिए, मैसेज साफ था। किसी के लिए भी ये रास्ता खुला है। जैसे को तैसा जवाब मिलते ही ब्रिटेन हरकत में आ गया। उसने लंदन में भारतीय उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी। मतलब चंद घंटों में ब्रिटेन लाइन पर आ गया।

Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter

Comment / Reply From