एशिया का स्विट्जरलैंड बन जाएगा कश्मीर, पाकिस्तानी विशेषज्ञ ने अपने मुल्क को लताड़ा, कहा- कहां हैं हम?

- Post By The India Saga
पाकिस्तान अपने देश में आंतरिक कलह, आतंकवाद, आर्थिक संकट, बढ़ती महंगाई से लगातार जूझ रहा है। लेकिन इसे जब भी कोई वैश्विक मंच मिलता है वो कश्मीर का राग अलापने लगता है। पाकिस्तान की इस हरकत के कारण अंतरराष्ट्रीय समुदाय के साथ-साथ पाकिस्तानी भी अपने हुकूमत को समय-समय पर आईना दिखाते रहते हैं। पाकिस्तानी विशेषज्ञ सैयद शब्बर जैदी ने कश्मीर मुद्दे पर अपने ही मुल्क पाकिस्तान को खूब खरी-खरी सुनाई है। शब्बर जैदी ने ट्वीटर पर भारत के समर्थन में ट्वीट किए। उन्होंने कश्मीर को लेकर लिखा कि, अगर कश्मीरियों ने भारत के साथ रहने का फैसला कर लिया है तो उन्हें रहने दें।
शब्बर जैदी ने लिखा कि, यूएई ने कश्मीर में निवेश किया है। यह दुखद है, और 1947 के बाद सबसे महत्वपूर्ण घटना है। पीएम मोदी की ओर से आर्टिकल 370 खत्म किए जाने के बाद गैर-कश्मीरियों को कश्मीर में जमीन खरीदने की अनुमति मिल गई है। विशेष दर्जा खत्म हो गया है। अब यूएई कश्मीर में निवेश कर रहा है। हम कहां हैं? उन्होंने ट्वीट कर लिखा की, ये चीजें कश्मीर मुद्दे को हल कर रही है। भारत और विश्व कश्मीर में भारी निवेश करेंगे और उसे एशिया का स्विट्जरलैंड बना देंगे।
सैयद शब्बर जैदी ने लिखा कि, अब फैसला कश्मीर के लोगों को करना है। अगर आर्थिक विकास उनके अनुकूल हो तो वे सहमत हो सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने लिखा कि, भारत ने साल 2002 से 2023 तक हमें सभी आर्थिक पैमानों पर पीछे छोड़ दिया है। लेकिन पाकिस्तान में 2002 से 2008 तक सैन्य शासन, 2008 से 2013 तक पीपीपी, 2013 से 2018 तक पीएमएल, 2018 से 2023 पीटीआई, पीएमएल। इसके साथ ही आंतरिक समस्याएं। उन्हें पहचानें।
विशेषज्ञ सैयद शब्बर जैदी ने अपने ट्वीट में लिखा, पाकिस्तान में जो कुछ भी हुआ वह अपरिहार्य था। लेकिन अतीत, अतीत होता है। त्रासदी यह है कि हमनें कोई भी सबक सीखा या नहीं। सोच बदलनी होगी। सरकारें, राजनीति और आर्थिक संस्थाएं हैं। विचारधारा अपने लोगों के कल्याण के लिए होने चाहिए। लेकिन पाकिस्तान अपने संसाधन आवाम के कल्याण के बजाय पड़ोसी देश में अशांति फैलाने के लिए करता रहा। दशकों की राजनीतिक अस्थिरता और आर्थिक कुप्रबंधन ने पाकिस्तान में मौजूदा संकट पैदा किया है।
Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Comment / Reply From
You May Also Like
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!