राहुल गांधी के लंदन में लेक्चर विवाद के बीच, बहरीन से भारतीय सांसद का आया खूबसूरत वीडियो, सांसद सस्मित पात्रा ने पाकिस्तान को दिखाया आईना।

- Post By Gandharv
भारतीय सांसद सस्मित पात्रा इस समय बहरीन में आयोजित 146वींं इंटर पार्लियामेंट्री यूनियन में हिस्सा लेने के लिए बहरीन की राजधानी मनामा में मौजूद हैं। बुधवार को सस्मित पात्रा जब इस सभा को संबोधित कर रहे थे तो उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत ने कोविड-19 के समय में दुनियाभर के देशों को मदद करने के लिए हाथ बढ़ाया था। उड़ीसा से बीजेडी सांसद सस्मित ने कहा कि भारत ने कोविड के समय में 99 देशों और संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी कई इकाईयों को कोविड वैक्सीन मुहैया कराई थी। सस्मित के इस बयान के वायरल होने के कारण लोग उनकी खूब सराहना कर रहे हैं।
यह वीडियो ऐसे समय में आया है जब कांग्रेस सांसद राहुल गांधी लंदन के कैंब्रिज यूनिवर्सिटी में दिए गए लेक्चर की चारों तरफ निंदा हो रही है। इस वीडियो के आने के बाद लोग सस्मित की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इससे पहले सस्मित ने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर भी कश्मीर मुद्दे को लेकर हमला बोला था। सस्मित ने कहा कि भारत ने कोविड-19 के समय 291 मिलियन मेक इन इंडिया खुराक 99 देशों को भेजा था।
सस्मित ने बहरीन के इस कार्यक्रम में कहा कि आज भारत आगे बढ़ रहा है। भारत में आज सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत को आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम में यकीन रखता है और पूरी दुनिया को अपना एक परिवार मानता है। सस्मित इस कार्यक्रम में यह भी बताना नहीं भूले की भारत का लोकतंत्र दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है।
सस्मित ने कहा कि भारत शांति में यकीन रखता है और कभी भी किसी पर हमला नहीं किया है। उन्होंने कहा कि भारत महात्मा गांधी की अहिंसा के सिद्धांत पर यकीन करता है और इसी के कारण इस सिद्धांत को आगे बढ़ाया है।
आपको बता दें कि सस्मित ओडिसा के बीजेडी के सांसद हैं और एक दिन पहले ही उन्होंने पड़ोसी देश पाकिस्तान पर हमला बोला था। उन्होंने कश्मीर मसले पर पाकिस्तान को जमकर सुनाया था। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान हमेशा से ही किसी भी मंच से कश्मीर का राग अलापता है जो गलत है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को आतंकवाद का निर्यातक देश करार देते हुए कहा कि, उसकी जम्मू-कश्मीर पर कोई सोच नहीं है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि पाकिस्तान ने इस मंच से भी जम्मू-कश्मीर का ही राग अलापा है।
सस्मित ने कहा कि पाकिस्तान ने एक बार फिर साबित कर दिया कि, ऐसे मंचों का प्रयोग वह हमेशा गलत मकसद के लिए करता है। उन्होंने पाकिस्तान को संदेश देते हुए कहा कि, जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। ऐसे में किसी भी देश की तरफ से कही गई कोई भी बात और प्रोपगैंडा काम नहीं आएगा। पूरी दुनिया इस सच को स्वीकार नहीं कर सकती है।
Share this article on WhatsApp, LinkedIn and Twitter
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Tags
Comment / Reply From
You May Also Like
Categories
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!